उत्तराखंडस्वास्थ्य

विश्व एड्स दिवस पर प्रदेश भर में  जनजागरूकता के कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन देहरादून में निकाली गई रैली स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाई हरी झण्डी।

देहरादून।

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून मैं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, आपको बता दें कि यह रैली गांधी पार्क से शुरू हुई जिसने शहर के प्रमुख स्थानों मैं लोगों को जागरूक किया, वही स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में जन जागरूकता रैली निकाली जा रही है, राज्य भर में एड्स के करीबन 5 हजार से अधिक मामले हैं उन सभी के लिए सरकार ने उचित व्यवस्था की है आपको बता दें कि इस रैली में मेडिकल कॉलेज के छात्र, एनएसएस और एनसीसी के छात्र उपस्थिति रहे, आपको बता दें कि विश्व एड्स दिवस मनाने की शुरुआत साल 1988 में हुई थी।

इस दिवस को मनाने की घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की थी। इस कारण से हर वर्ष एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।

डॉ धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड।

वंही एड्स से बचाव व एड्स रोगी के साथ समाज को किस तरह से व्यवहार करना चाहिए इसके सम्बन्ध में आईईसी अधिकारी डॉ नागरकर ने  दी जानकारी ।

Related Articles

Back to top button