उत्तराखंड

एक करोड़ तीस लाख रुपए की ठगी का मामला, एसटीएफ ने दूसरे आरोपी को भी दिल्ली से पकड़ा

इंश्योरेंस और निवेश के नाम पर एक करोड़ तीस लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के हाथ आ गया. उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. इससे पहले इस गिरोह के सरगना को भी उत्तराखंड एसटीएफ ने बीती तीन फरवरी को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया था.पुलिस ने बताया कि आरोपी खुद को मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बतात थे. लोगों से पॉलिसी में कुछ समस्या बताकर उसे सही करने के बहाने उनसे बैंक डिटेल लेकर पैसों की मांग करते थे. साथ ही टेंडर में इन्वेस्ट कर लाभ कमाने के लालच में लोगों से ठगी करते थे.

Related Articles

Back to top button