उत्तराखंडखेलशासनशिक्षा

वर्ल्डस्किल्स-2026 में उत्तराखण्ड का डंका: सानिया और पार्थ ने शंघाई में जीते रजत पदक, भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।

देहरादून।

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के युवाओं ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। चीन के शंघाई में 22 से 27 सितम्बर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स तथा देहरादून के पार्थ वोहरा ने इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में रजत पदक हासिल किया। इस वैश्विक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों मेधावियों को बधाई देते हुए इसे राज्य के लिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया। उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति के परियोजना निदेशक नरेन्द्र सिंह भण्डारी के अनुसार, कौशल के ‘ओलंपिक’ कहे जाने वाले इस मंच पर भारत ने 8 रजत पदक और 20 ‘मेडलियंस फॉर एक्सीलेंस’ के साथ विश्व में 10वां स्थान प्राप्त किया है, जो देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की इंडियास्किल्स प्रतियोगिताओं को पार कर यहाँ तक पहुँचे सानिया और पार्थ की अंतरराष्ट्रीय तैयारियों, प्रशिक्षण और यात्रा व्यवस्था में कौशल विकास विभाग, उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति एवं नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

 

Related Articles

Back to top button