उत्तराखंड

अंकिता हत्याकांड मामले में पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि इस मामले में (Ankita Murder Case Update) पौड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी यानि पुलकित आर्य की संपत्ति कुर्क करने की संस्तुति दी है। बताया जा रहा है कि मामले में हरिद्वार व पौड़ी के जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।

बता दें कि अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य की गैंगस्टर एक्ट के (Ankita Murder Case Update) तहत कुल पौने तीन करोड़ की संपत्ति जब्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं हाल ही में नैनीताल हाईकोर्ट ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी के नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट कराने पर रोक लगा दी थी। इस दौरान कोर्ट ने सरकार से तीन सप्ताह में जवाब भी मांगा है। आपको बता दें कि इस मामले की सुनवाई वेकेशन जज न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ में हुई थी।

गौरतलब है कि ऋषिकेश के एक रिसोर्ट में 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता की सितंबर महीने में कथित तौर पर रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद इस मामले में पुलिस की ओर से पुलकित सहित दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Related Articles

Back to top button