उत्तराखंड

उत्तराखंड के इस युवा क्रिकेटर का इंडियन टेस्ट टीम में चयन

इंडियन टेस्ट क्रिकेट टीम में शामिल हुए देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन की सफलता के पीछे उनके पिता का संघर्ष भी कम नहीं है। बेटे को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनाने के लिए उन्होंने बाकायदा क्रिकेट मैदान ही तैयार कर दिया। बेटे के नाम पर उसका नाम अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी रखा है।

अभिमन्यु दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उनका जन्म छह सितंबर 1995 को देहरादून में हुआ था। वैसे तो वो तमिल मूल के हैं, लेकिन उनका परिवार काफी समय पहले देहरादून आकर बस गया था। उनके कोच मनोज रावत ने बताया कि अभिमन्यु के पिता आरपी ईश्वरन ने बेटे को भारतीय टीम में लाने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।

वो खुद एक सीए थे। उन्होंने बेट के खेलने के लिए देहरादून में क्रिकेट अकादमी खोली। वैसे तो अभिमन्यु तमिलनाडु के हैं, और पले बढ़े उत्तराखंड में। लेकिन उन्होंने क्रिकेट बंगाल से खेलना शुरू किया। आज देखते ही देखते उनका चयन इंडियन टीम में हो गया है। बेटे के सफलता से पिता ईश्वरन और माता बेला ईश्वरन गदगद हैं।

Related Articles

Back to top button