उत्तराखंडराजनीति

लायंस क्लब देहरादून पश्चिम के नव-निर्वाचित अध्यक्ष एमजेएफ लायन रवि गुप्ता और कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न

देहरादून।

​होटल स्टर्लिंग एक्सोटिका, निरंजनपुर (देहरादून) में लायंस क्लब देहरादून पश्चिम के नव-निर्वाचित अध्यक्ष एमजेएफ लायन रवि गुप्ता एवं उनके बोर्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल (मंडल 321-सी1) के मंडल अध्यक्ष पीएमजेएफ लायन सीए आदित्य गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयर पर्सन पीएमजेएफ लायन पंकज बिजलवान, प्रथम उपाध्यक्ष (मंडल 321सी1) पीएमजेएफ लायन नवनीत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष पीएमजेएफ लायन अशोक कुमार मित्तल तथा मंडल पदाधिकारी एमजेएफ लायन आशुतोष गोयल, एमजेएफ लायन निकुंज गुप्ता, एमजेएफ लायन रविंदर जैन समेत क्लब के अनेक वरिष्ठ सदस्य एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button