उत्तराखंडराजनीति

कल राहुल गाँधी पहुँचेगे उत्त्तराखण्ड , गंगा आरती में करेंगे शिरकत पूरा कार्यक्रम जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर पार्टी प्रचार के लिए पांच फरवरी को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. इस दौरान राहुल गांधी किच्छा के किसानों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे. कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर 12 बजे किच्छा पहुंचेंगे जहां वह किसानों से सीधा संवाद करेंगे। राहुल गांधी का यह कार्यक्रम राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लाइव देखा जाएगा. इसमें लोग उनसे सवाल-जवाब भी कर सकेंगे. इसके बाद राहुल गांधी शाम 4 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे जहां वह हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित नेहरू युवा केंद्र में आयोजित वर्चुअल रैली में प्रतिभाग. इसके साथ ही शाम 5.30 बजे राहुल गांधी गंगा आरती में भी शामिल होंगे….इसके बाद शाम 6 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे बता दें कि राज्य में 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होगें. और 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएगे।

Related Articles

Back to top button