उत्तराखंड

उत्तराखंड : चमोली में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत, घर पर मिले शव

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के दूरस्थ गांव घुनी में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर पर मिले हैं। पत्नी और तीन बच्चों के शव कमरे में मिले जबकि घर के मुखिया का शव दूसरे कमरे में फंदे में लटका मिला। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, घटना बाद से गांव में मातम मसरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button