
हरिद्वार ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ और उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट की तथा उन्हें ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जीवन में माता का निस्वार्थ स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन सबसे अमूल्य धरोहर होता है, और उनका निधन पूरे परिवार के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। अंत में, मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदारनाथ से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की, साथ ही ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन और असहनीय दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करने की कामना की।




