उत्तराखंडराजनीतिशासन

मुख्यमंत्री धामी ने दिए जल्द  दायित्व बाँटने के संकेत ,बीजेपी कार्यक्रताओं में बढ़ा उत्साह।

देहरादून।
उत्तराखंड सरकार जल्द ही अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायको को दायित्वों से नवाज सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बात के संकेत हल्द्वानी में हुई प्रदेश कार्य समिति की बैठक में दिए है। मुख्यमंत्री ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं को हिदायत देते हुए कहा की किसी को कहने की जरूरत नहीं है बल्कि किये गये काम अपने आप सब कुछ बोल देते है।

उत्तराखंड की प्रचंड बहुमत की धामी सरकार जल्द ही अपने पार्टी कार्यकर्ताओं बड़ी सौगात दे सकती है। सरकार में दायित्व बाँटने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकेत दिए है। जिसमे उन्होंने कहा की किसी को सिफारिश की जरुरत नहीं है। बल्कि कार्यकर्ताओं का काम स्वयं बोलता है। मुख्यमंत्री ने कहा की इस बाबत उनकी पार्टी के वरिष्ट नेताओं से बातचीत हो चुकी है और जल्द ही सरकार इस दिशा में काम करेगी।

उत्तराखंड में सरकार को बने हुए दो माह से ज्यादा का समय हो गया है। जिसमे सरकार के पास 100 से ज्यादा दायित्व अभी रिक्त चल रहे है। सरकार में भी 3 कैबिनेट मंत्री के पद रिक्त है और इसी दिशा में अब सरकार आगे बढ़ सकती है। सरकार के मुखिया के द्वारा दिए गये संकेत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है।

उत्तराखंड में दायित्व की बाट जोह रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को जल्द बड़ी सोगात मिल सकती है। मुख्यमंत्री के दिए गये संकेतो के बाद अब सूत्रों की माने तो गृह विभाग ने भी इस दिशा में अपना होम वर्क करना शुरू कर दिया है, और पार्टी संगठन भी इस दिशा में अपना काम कर रहा है।

Related Articles

Back to top button