आपदाशासन

उत्तराखंड में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का एलो अलर्ट जारी जानिए किन जिलों में बारिश से  हो सकती बड़ी परेशानी।

देहरादून।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज राज्य के देहरादून , टिहरी , नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहीं भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें देहरादून,टिहरी ,रुद्रप्रयाग ,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की आशंका जताई है।

वही 12 सितंबर को नैनीताल बागेश्वर और देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है इसके अलावा अन्य जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिसके अनुसार राज्य सरकार ने सम्बंधित जिला प्रशासन को अलर्ट मूड पर रहने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button