उत्तराखंडधर्मस्व/धार्मिकराजनीति

मुख्यमंत्री धामी की लम्बी उम्र के लिए बलजीत सोनी ने गुरुद्वारे में लगाई अरदास बोले सो निहाल सतश्री आकाल।

देहरादून।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को बीजेपी कार्यक्रता संकल्प दिवस के रूप में मना रहे है कोई गरीबों को भोजन वितरित कर रहा है तो कोई पूजा पाठ तो कोई गुरद्वारे में लगा रहा अरदास वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता व उत्तराखंड सिख विकास परिषद के अध्यक्ष बलजीत सोनी ने कई सिख कार्यक्रताओं के साथ  रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा साहिब में उनकी लम्बी आयु व स्वस्थ जीवन के लिए अरदास लगाई।
गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई जसप्रीत सिंह द्वारा अरदास की गई व बोले सो निहाल सतश्री आकाल के जयकारो के उपरान्त सेवादारों द्वारा कढ़ाह प्रशाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर रेसकोर्स गुरुद्वारे के अध्यक्ष बलबीर सिंह , गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरबक्श सिंह ,महासचिव गुलज़ार सिंह ,पटेल नगर गुरुद्वारे के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ,गुरप्रीत जोली ,इंदरजीत सिंह ,बिट्टू कोचर ,कार्यक्रम के संयोजक बलजीत सोनी व सिख समाज से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button