Uncategorized

भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक ने पुलिस कार्रवाई को बताया ‘उचित’, भ्रामक प्रचार करने वालों को दी कड़ी चेतावनी।

देहरादून।

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बीते दिनों हुई घटना ने अब राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने पुलिस का पक्ष लेते हुए स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती न केवल जायज है, बल्कि जरूरी भी है। ​मीडिया से बातचीत करते हुए हनी पाठक ने बताया कि दिल्ली के करोल बाग का रहने वाला एक युवक प्रेमनगर में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए  सरेआम पुलिस के साथ बदतमीजी करता है और उनकी ड्यूटी में बाधा डालता है, तो पुलिस को जवाबी और दंडात्मक कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है।
इसके साथ ही ​भाजपा प्रवक्ता ने खुलासा किया… कि संबंधित यूनिवर्सिटी ने कार्यक्रम के लिए प्रशासन से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली थी। इसके बावजूद वहां ऐसी गतिविधियां की गईं जिससे पूरे क्षेत्र का यातायात बाधित हो गया। जब पुलिस ने व्यवस्था सुचारू करने का प्रयास किया, तो युवक (विशाल लामा) ने पुलिस के साथ हाथापाई और बदतमीजी की।
​  प्रवक्ता पाठक ने सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी खबरों को ‘निराधार’ बताया और पुलिस की कार्यप्रणाली को सही ठहराते हुए कहा कि उत्तराखंड एक शांत प्रदेश है और यहाँ की शांति भंग करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।
​उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि
​कानून सर्वोपरि है चाहे वह स्थानीय नागरिक हो या बाहर से आया व्यक्ति, नियम सबके लिए समान हैं। पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है और ऐसे मामलों में उनका मनोबल गिराना समाज  हित में नहीं है। भविष्य में भी यदि कोई देवभूमि की शांति और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देगा, तो उसे इसी तरह की कठोर कार्रवाई का सामना करना होगा।


*भाजपा प्रवक्ता ​हनी पाठक का बयान।*

Related Articles

Back to top button