
देहरादून।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए आम जनमानस हेतु स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की। उन्होंने कहा कि संक्रमण की गंभीरता एवं प्रसार को देखते हुए इसे 3 कैटेगरी में बांटा गया है। संक्रमण के लक्षण होने पर लापरवाही न बरतें। लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
विशेष कर स्कूली विद्यार्थियों के लिए उन्होंने अपील की है कि एहतियात के तौर पर बच्चों को जब भी स्कूल भेजिए तो मास्क लगाकर भेजें तथा यदि बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण दिखे तो उन्हें स्कूल बिल्कुल ना भेजें एवं तुरंत चिकित्सक से जांच कराएं।




