आपदाउत्तराखंडशासन

माना चमोली के आपदा स्थल का हवाई दौरा कर लौटे सीएम धामी ने की प्रेस वार्ता ,आपदा केन्द्र में अधिकारियों के साथ की बैठक।

देहरादून।

उत्तराखंड के चमोली ज़िले के माना में कल हिमस्खलन होने से 55 मजदूर फंस गए थे जिनमें से 50 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया आज सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा स्थल पर पहुंचे वहां अधिकारियों से रेस्क्यू के बारे में जानकारी ली वापिस देहरादून आकर आपदा परिचालन केंद्र में अधिकारियों के साथ बैठक की उसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 50 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है सभी रेस्क्यू टीम लगी हुई है जल्द ही बचे हुए 5 मजदूरों को भी रेस्क्यू कर लिया जाएगा सरकार हर संभव प्रयास कर रही है मौसम खराब होने के चलते दिक्कतें आ रही है प्रधानमंत्री जी से फोन पर बात हुई है केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा है और वायु सेना के हेलीकॉप्टर लगे हुए है जो पर्यटक है उनसे भी अपील की जा रही है कि मौसम को देखते हुए अपनी यात्रा करे कही ऐसी जगह ना जाए जहां मौसम ज़्यादा खराब है।

पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Articles

Back to top button