उत्तराखंडधर्मस्व/धार्मिकराजनीति

30 अप्रेल से होगी चारधाम यात्रा की सुरुआत, व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने पहले ही खड़े किए सवाल,सरकार से कई बिन्दुओं पर मांगे जबाव।

देहरादून।

चारधाम यात्रा को अब महज 10 दिनों का समय शेष रह गया है। ऐसे में कांग्रेस ने सरकार की चारधाम की तैयारियों को लेकर कुछ प्रश्न खड़े किए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार से पूछा है कि एक ओर सरकार के पास प्रत्येक धाम की यात्री क्षमता की रिपोर्ट है, वहीं दूसरी ओर वह असीमित संख्या में श्रद्धालुओं को बुलाना चाहती है। ऐसे में क्या श्रद्धालुओं के रहने , ठहरने, परिवहन, और धामों में सुलभ दर्शन की व्यवस्था सरकार ने पूरी की है ? इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार के आठ सालों के दौरान हुई यात्रा पर भी सवाल खड़े किए।

सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष ,कांग्रेस

Related Articles

Back to top button