उत्तराखंडराजनीति

चोरगलिया सीट पर निर्दलीय लीला बिष्ट का धमाका, भाजपा को करारी शिकस्त

लीला बिष्ट का चमत्कारिक प्रदर्शन — भाजपा को चोरगलिया सीट पर करारी शिकस्त
हल्द्वानी (गौलापार क्षेत्र):
चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सीट पर हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी लीला बिष्ट ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनीता बेलवाल को भारी मतों से पराजित कर दिया। यह जीत न केवल भाजपा के लिए एक करारा झटका है, बल्कि क्षेत्र की राजनीति में बदलाव का संकेत भी देती है।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह और जश्न का माहौल छा गया। जीत के बाद दिए अपने बयान में लीला बिष्ट ने कहा,

“यह मेरी नहीं, क्षेत्र की जनता की जीत है।”

उन्होंने इस सफलता का श्रेय जनता के विश्वास, अपने पति अर्जुन बिष्ट के संघर्ष और निरंतर मेहनत को दिया। लीला बिष्ट ने भरोसा दिलाया कि अब चोरगलिया और गौलापार क्षेत्र में तेज़ी से विकास कार्य कराए जाएंगे और जनसमस्याओं का पारदर्शिता के साथ समाधान किया जाएगा।

 भाजपा के गढ़ में दरार
खास बात यह रही कि लीला बिष्ट ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल की पत्नी अनीता बेलवाल को पराजित किया, जो पार्टी की समर्पित और मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही थीं। बावजूद इसके, जनता ने पारंपरिक राजनीतिक रेखाओं को तोड़ते हुए एक निर्दलीय महिला प्रत्याशी पर भरोसा जताया।

 महिला नेतृत्व का उभार
इस पंचायत चुनाव में महिला प्रत्याशियों का दबदबा साफ नज़र आ रहा है। कई स्थानों पर महिलाओं ने अपने दम पर चुनाव जीतकर नया इतिहास रचा है। लीला बिष्ट की जीत इसी राजनीतिक परिवर्तन और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर सामने आई है।

Related Articles

Back to top button