उत्तराखंडराजनीतिस्वास्थ्य

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने हरी झण्डी दिख कर पैथ एम्बुलेंस की रवाना अगले तीन दिनों तक मलिन वस्तियों में मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा।

देहरादून।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे हैं जिसके तहत आज राजधानी देहरादून की मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों के लिए निशुल्क पैथोलॉजी जांच के लिए 10 वाहनों को रवाना किया गया , इन वाहनों को चिन्हित स्थानों पर भेजने के लिए आज भाजपा प्रदेश कार्यालय से महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया ।

इस मौके पर तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, वंही कार्यक्रम के संयोजक सचिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हुए हम उनके दीर्घायु होने की कामना के लिए इस तरह के कार्यक्रम कर रहे है उसी क्रम में आज महानगर देहरादून क्षेत्र की मलिन वस्तियों के लिए 10 पैथ एम्बुलेंस रवाना की गई है जोकि आगामी 3 दिनों तक अपने अपने क्षेत्र में जा कर वँहा के लोगों का सैम्पल कलेक्शन करने के बाद उनकी रिपोर्ट देने का काम करेंगे जिससे उनको अपना इलाज कराने में आसानी होगी ।

बाइट– सचिन गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक सेवा पखवाड़ा

Related Articles

Back to top button