उत्तराखंडराजनीतिशासन

उत्तराखंड सरकार ने 15 स्थानों के बदल दिए नाम, मुख्यमंत्री धामी ने इसके पीछे की रणनीति का किया बखान।

देहरादून, उत्तराखंड।।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 15 स्थानों के नाम में बदलाव किया हैं। हरिद्वार जनपद के भगवानपुर ब्लॉक का औरंगज़ेबपुर अब शिवाजी नगर कहलाएगा जबकि देहरादून नगर निगम क्षेत्र के मियांवाला वर्ड का नाम अब रामजी वाला हो जाएगा। सीएम ने इसकी घोषणा की है। 15 स्थान के नाम चार जिलों में बदले जाएंगे जिसमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर शामिल है।

स्थानों के नाम बदले जाने को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोगों की भावना के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है क्योंकि लोग लंबे समय से लोग इसका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देवभूमि का स्वरूप देवभूमि जैसा रहे इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

सुनिए पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री का बयान

Related Articles

Back to top button