
देहरादून।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के लिए अपना विशेष योगदान देने वाले 15 महानुभावों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। चयनित महानुभावों को राज्य स्थापना दिवस पर परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार हेतु चयनित हस्तियाँ:
- राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र: स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी (मरणोपरांत)
- चिकित्सा क्षेत्र: डॉक्टर जीवन सिंह तितियाल
- उद्यमिता: मनमोहन भारद्वाज
- फिल्म जगत: हिमानी शिवपुरी
- लोक कला एवं संगीत: लोक जागर गायिका हेमा नेगी करासी और लोक गायिका रेशमा शाह
- शिक्षा एवं पत्रकारिता: डॉक्टर गिरीश रंजन तिवारी
- सामाजिक क्षेत्र: अनीता थपलियाल शर्मा और कश्मीर सिंह
- पर्यावरण क्षेत्र: पर्यावरणविद सुरेश भाई
- खेल जगत: एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद और कपिल पोखरिया




