उत्तराखंडक्राइम

राजधानी देहरादून में डबल मर्डर से सनसनी ,तवे से पीट पीट कर पति पत्नी को उतारा मौत के घाट।

देहरादून ,19 फरवरी 2022,

देहरादून के पटेलनगर में विद्या विहार में एक शख्स ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने रात ढाई बजे पति-पत्नी की हत्या कर दी। पटेलनगर के विद्या विहार फेस-2 में एक हफ्ते पहले साबी, राजेंद्र और हरिद्वारी ने एक फ्लैट में एक कमरा किराए पर लिया। वे यहां साथ ही रहते थे। राजेंद्र होटल में काम करता था तो हरिद्वारी पुताई का काम करता था। पुलिस के मुताबिक उसने रात ढाई बजे दोनों की तवे से बुरी तरह से पीट डाला। जिससे सहारनपुर निवासी राजेंद्र और साबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी हरिद्वारी को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों एक दूसरे को जानते थे। ऐसे में अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हत्या किस कारण से की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Related Articles

Back to top button