आपदाउत्तराखंडक्राइम

ब्रेकिंग न्यूज- हरिद्वार में कूड़े के ढेर में लगी आग, पास खड़ी दो गाड़ियां जल कर हुई राख।

उत्तराखंड, हरिद्वार।

कूड़े के ढेर की वजह से लगी दो गाड़ियों में आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुँचकर बुझाई आग हरिद्वार।

हरिद्वार में सड़क किनारे कूड़े के ढेर में आग लग गई जिसकी बजह से पास खड़ी दो गाड़ियां जल कर खाक हो गयी हालांकि अन्य गाड़ियों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा हटा दिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया ।

हरिद्वार के भगत सिंह चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गयी। आग ने देखते ही देखते पास में खड़ी दो कारों को चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में दोनों गाड़ियां जलकर खाख हो गईं।

सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कारें पूरी तरह स्वाहा हो चुकी थीं।

घटना के वक्त मौके पर खड़ी कई अन्य गाड़ियों को समय रहते हटा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button