उत्तराखंडपर्यटन

Uttarakhand: वीकेंड गुजरने के बाद भी नैनीताल में पर्यटकों की आमद, सुबह से शाम तक ट्रैफिक जाम

सरोवर नगरी में पर्यटन सीजन पीक पर है। सोमवार को सुबह से ही माल रोड पर भवाली, हल्द्वानी व कालाढूंगी रोड से पर्यटक वाहनों की एंट्री व शहर से कैंची धाम जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। सुबह से शाम तक शहर की सड़कों पर यही स्थिति रही।

 

भवाली रोड व हल्द्वानी रोड से मालरोड होते हुए सूखाताल तक जाम में वाहन रेंगते रहे। मालरोड का सफर तय करने में ही लोगों को 30 मिनट का समय लगा। शहर में सुबह से शाम तक जाम लगने से पुलिस के विशेष यातायात प्लान व एंट्री प्वाइंट पर ड्यूटी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

बीते तीन दिनों से शहर के भीतरी पार्किंग स्थल फुल है। जिस कारण पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर रोककर शटल सेवा से शहर भेजा जा रहा है। सोमवार को भी सुबह दस से दोपहर दो बजे तक पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर रोका गया। जिसके बावजूद भारी संख्या में पर्यटक वाहन शहर पहुंचे। ऐसे में जाम बढ़ता रहा।

 

वीकेंड गुजरने के बाद भी पर्यटकों की आमद

दूसरी ओर, शहर में वीकेंड गुजरने के बाद भी पर्यटकों की आमद बनी रही। भारी संख्या में शहर पहुंचे पर्यटकों ने हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन, स्नोव्यू, बॉटनिकल गार्डन, वाटरफाल समेत अन्य पर्यटन स्थलों में सैर की। बाजार और मालरोड पर पर्यटक खरीदारी करते दिखे। नैनी झील भी नौकायन करने वाले पर्यटकों से पटी रही। चिड़ियाघर की सैर को 1615 जबकि वाटरफाल में 806 पर्यटक पहुंचे।

Related Articles

Back to top button