Uncategorized

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की केंद्रीय शहरी विकास मंत्री खट्टर से मुलाकात प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयो पर की बात।

दिल्ली,उत्तराखंड।

उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज दिल्ली में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत भीमताल,देहरादून, कोटद्वार, विकास नगर, एवं छोटे निकायो हेतु जल एवं स्वच्छता, भीमताल,हरिद्वार मसूरी नैनीताल, बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेतु रचनात्मक पुनर्विकास तथा हल्द्वानी,ऋषिकेश, काशीपुर, रुड़की, रामनगर, श्रीनगर हेतु आर्थिक विकास केंद्र सम्बंधी योजनाओं को सम्मिलित करने का आग्रह किया, मंत्री कैड़ा ने कहा उक्त योजनाओं से नदियों के पुनर्जीवन, कूड़ा निस्तारण, गंगाघाट पुनर्विकास, डिजिटल अवस्थापना, तीर्थ यातायात,योगा एवं स्वास्थ्य पर्यटन, पैदल पथ, पार्किंग, पेयजल लाइनों का निर्माण, सिवरेज का निर्माण जैसे कार्य किये जा सके! मंत्री कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री से पहाड़ो व शहरी क्षेत्र में आवास विहीन लोगो को आवास मिल सके! आवासो की संख्या में वृद्धि करने का आग्रह किया!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button