धामी सरकार में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: यूसीसी, 30% आरक्षण और ₹20 हजार करोड़ के जेंडर बजट से आत्मनिर्भर बनती मातृशक्ति।

उत्तराखंड।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर महिलाओं को समान कानूनी अधिकार देने के साथ ही सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। आर्थिक आत्मनिर्भरता के तहत प्रदेश की 2.65 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण और एकल महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ₹1.5 लाख तक का अनुदान दिया जा रहा है। बेटियों की शिक्षा और भविष्य को संवारने के लिए नंदा गौरा योजना के तहत अब तक 3.77 लाख से अधिक बालिकाओं को ₹1,168.49 करोड़ से अधिक की सहायता दी गई है, जबकि खेलों को बढ़ावा देने के लिए लोहाघाट में ₹256 करोड़ की लागत से राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जा रहा है। जेंडर बजट में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि कर इसे लगभग ₹20 हजार करोड़ तक पहुंचाने के साथ ही मातृ मृत्यु दर में कमी लाकर और नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन कर धामी सरकार ने सशक्त समाज व विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव रखी है।




