
उत्तराखंड, नई दिल्ली।
उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रतिनिधि विपिन कुमार कैंथोला को केंद्र सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 04 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), दिल्ली क्षेत्र के सलाहकार पैनल का सदस्य नामित किया गया है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी परमार नवलसंग हेमुभाई द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, इस पद पर विपिन कुमार कैंथोला का कार्यकाल 04 नवंबर 2026 से अगले तीन वर्षों तक अथवा मंत्रालय के अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगा। उनकी इस नियुक्ति से उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।




