उत्तराखंडराजनीति

संविधान को खतरा नहीं, खतरा कांग्रेस पार्टी को है: राम माधव।

देहरादून।

​26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज, देहराखास में भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की ओर से महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य वक्ता भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के नेतृत्व में बना भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता, सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों की रक्षा का मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और भाजपा सरकारों ने समाज के अंतिम पंक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राम माधव ने कहा कि विपक्ष आज रक्षा संविधान दिवस मना रहा है, जबकि खतरा संविधान को नहीं बल्कि कांग्रेस को है, जिसने इंदिरा गांधी के कार्यकाल में नियमों के बदलाव की आड़ में संविधान के साथ खिलवाड़ किया, जबकि वर्तमान में संविधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिकारों के साथ कर्तव्यों को समझते हुए जनता के बीच सही तथ्य और संवैधानिक मूल्य पहुंचाने तथा भ्रम का लोकतांत्रिक जवाब देने का आह्वान किया। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, कैबिनेट मंत्री खजान दास, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, महापौर सौरभ थपलियाल, देहरादून बार काउंसिल अध्यक्ष अनिल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अधिवक्ता, प्रबुद्ध जन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक राकेश गिरी ने बाबा साहेब के समतामूलक विचारों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक बताया, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने संविधान के आदर्शों और कर्तव्यों को आत्मसात करने पर जोर दिया तथा समापन भाषण में अनिल शर्मा ने अधिकारों के साथ दायित्वों के निर्वहन और अतिथियों के योगदान का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button