उत्तराखंडधर्मस्व/धार्मिकशासन

मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ करके की दो स्नान घाट निर्माण की घोषणा।

खटीमा।

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर खटीमा में आयोजित ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ किया तथा शारदा तट पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने शारदा कॉरिडोर के तहत झनकईया और काला पुल के समीप नवनिर्मित पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में स्नान घाट बनाने की घोषणा करते हुए प्रशासन, सिंचाई विभाग, नगर पालिका और जिला पंचायत को श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा के पास होने वाला यह मेला दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों, थारू समाज सहित विभिन्न समुदायों की लोक परंपराओं और स्थानीय व्यापारियों को बढ़ावा देने का माध्यम है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार सीमांत और जनजातीय क्षेत्रों के विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, आवास योजनाओं के तहत 50 हजार अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति, समान नागरिक संहिता, अतिक्रमण हटाने और पारदर्शी भर्तियों पर काम कर रही है, साथ ही उन्होंने मेले में स्थानीय दुकानदारों से जलेबी और सिंघाड़े खरीदकर वोकल फॉर लोकल का संदेश भी दिया, जबकि इस दौरान अजय मौर्य, रमेश चंद्र जोशी, सरिता राणा, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, फरजाना बेगम, शेर सिंह दानू, हिमांशु बिष्ट, रनदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार और निर्मला बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button