गृहदेशराजनीति

12 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद आधी रात को वक्फ़ बिल संसोधन विधेयक लोकसभा में हुआ पास ।

दिल्ली,संसद।।

12 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद आधी रात को वक्फ़ बिल संसोधन विधेयक लोकसभा में हुआ पास ।

कभी लम्बे समय से वक़्फ़ बिल संसोधन को लेकर चर्चाएं चल रही थी जिसपर आज रात संसद में चर्चा के बाद मुहर लग गयी , कुल मतों की बात करें तो इस बिल के पेश होने के समय 520 सदस्यों ने वोट किया जिसमे से बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 232 वोट पड़े।

यंहा आपको बतादें लोकसभा में बिल पास होने के बाद उच्च सदन में आज  3 अप्रैल गुरुवार को वक्फ़ बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

लोकसभा की कार्यवाही का कुछ अंश– रात करीब 12 बजे चर्चा समाप्त हुई. इसके बाद रात पौने दो बजे बिल पर वोटिंग शुरू हुई और कुछ ही मिनट में नतीजा निकल आया.
एनडीए गठबंधन के पास कुल 296 वोट थे. इसमें बीजेपी के 240, टीडीपी के 16, जदयू के 12, शिवसेना के 7, लोजपा के 5 और अन्य दलों के 16 वोट शामिल थे.
इंडिया गठबंधन के पास कुल 235 वोट थे. इसमें कांग्रेस के 99, सपा के 37, टीएमसी के 28, डीएमके के 22, शिवसेना के 9 और अन्य दलों के 40 वोट शामिल थे.
*बिल के पक्ष में 296 में से 288 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 235 में से 232 वोट पड़े.*

Related Articles

Back to top button