उत्तराखंडशासन

विभिन्न राज्यों की संस्कृति,नवाचार और बेहतर कार्यप्रणाली को जानने के लिए भ्रमण पर जा रहे युवाओं को मुख्यमंत्री धामी ने किया रवाना।

देहरादून।

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखण्ड के युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अंतरराज्यीय भ्रमण युवाओं को देश की विविध संस्कृति, इतिहास, खेल परंपरा, कृषि और विकास से जुड़ी नवाचारी पहलों को निकट से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ ‘सेवा संकल्प अभियान’ की भावना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे हरियाणा में वहां की जीवनशैली और जनकल्याणकारी मॉडल को समझें और साथ ही देवभूमि के प्रतिनिधि के रूप में उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, चारधाम, कैंची धाम, होम-स्टे, मिलेट्स और महिला स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें; उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे आदान-प्रदान कार्यक्रम केवल भ्रमण तक सीमित न रहकर युवाओं के बीच संवाद, आपसी सीख और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम बनने चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button