उत्तराखंडशिक्षा

चमनलाल कॉलेज के 6 छात्र-छात्राओं ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा, दो छात्राओं का विदेश में चयन

हरिद्वार।

​लंढौरा (हरिद्वार) स्थित चमन लाल महाविद्यालय के छह छात्र-छात्राओं—कामेश्वर धीमान (राजनीतिक विज्ञान), तमन्ना व आकाश कुमार (पुस्तकालय विज्ञान), रश्मि व हिना जहीर (कॉमर्स) और विपुल कुमार (भूगोल)—ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का मान बढ़ाया है, वहीं बीकॉम की छात्रा प्रीतपाल कौर का उच्च अध्ययन के लिए कनाडा और देवांशिका शर्मा का इटली में पीएचडी कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने बताया कि कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व काउंसलिंग के निरंतर प्रोत्साहन से पिछले पांच वर्षों में 60 विद्यार्थियों ने नेट, सीएसआईआर नेट व गेट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में सफलता पाई है; इस उपलब्धि पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए घोषणा की कि आगामी समारोह में सभी सफल विद्यार्थियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button