उत्तराखंडशासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के हल्दीघेरा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण।

खटीमा, ऊधम सिंह नगर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के हल्दीघेरा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण करने के साथ ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा गौशाला के भविष्य में विस्तार की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में गौ सदनों के माध्यम से 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय दिया जा रहा है और 63 स्थानों पर नई गौशालाओं के लिए भूमि चिन्हित की गई है। उन्होंने बताया कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण से जहां किसानों व स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, वहीं बद्री गाय के दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष ग्रोथ सेंटर स्थापित कर गोवंश को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button