उत्तराखंडनिर्वाचनराजनीति

देहरादून में आज वैश्य ने पदयात्रा निकाल कर निर्वाचन आयोग की S.I.R. प्रक्रिया का किया समर्थन।

देहरादून।

​उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में समस्त वैश्य समाज द्वारा लोकतंत्र को सशक्त बनाने और निर्वाचन आयोग की S.I.R. प्रक्रिया के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निर्णय और निर्वाचन आयोग की नीतियों का पूर्ण समर्थन करते हुए वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने गांधी पार्क से घंटाघर तक यह जन-जागरूकता यात्रा निकाली और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर आईवीएफ अध्यक्ष दीपक सिंघल, रमेश गोयल, प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल, युवा अध्यक्ष सचिन गुप्ता, विशाल गुप्ता,श्याम अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, निकुंज गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल गुप्ता, महामंत्री अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय सिंघल, मुकेश गोयल एवं इंद्रेश गोयल सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button